मुजफ्फरनगर । जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि उनके पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास उस समय हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रैलिंग से जा टकराई।
मृतका शामली स्थित एसपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल थीं और अपने परिवार के साथ मेरठ की ओर जा रही थीं। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर में घुस गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका पति और दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सांसद हरेन्द्र मलिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीरता को उजागर करता है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।











Discussion about this post