मुजफ्फरनगर। शुक्रवार शाम को शिव चौक पर SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने खुद पुलिस फोर्स के साथ एक्शन लिया और शहर में उत्पात मचा रहे पटाखा बुलेट गैंग का “इलाज” शुरू किया। ये वही बाइकर्स थे जो दिन-रात कान फाड़ देने वाले स्टंट और साइलेंसर लगी बाइक से लोगों को परेशान कर रहे थे।
पुलिस ने 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट और स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें लाइन में खड़ी कर साइलेंसर और अन्य नियमों की जांच शुरू की। जिन बाइक्स में “पटाखा मशीन” लगी थी, उनके मालिकों के चेहरे सफेद पड़ गए। मौके पर ही कई बाइक्स सीज की गईं और लाखों रुपये के चालान कटे।
शिव चौक, महावीर चौक और गौशाला रोड पर रात को जो “धूम-धूम-पटाखा-पटाखा” की आवाज़ सुनाई देती थी, पहली बार सन्नाटा छा गया। आसपास के दुकानदार और राहगीर इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
SP सत्यनारायण प्रजापत ने साफ किया कि पटाखा साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट स्टंटबाजी अब बिल्कुल नहीं चलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार पकड़े जाने पर बाइक नीलाम और लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
यातायात माह में यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने शहर में अनुशासन का संदेश स्पष्ट कर दिया।










Discussion about this post