खतौली। शहर से निकलने वाले कूड़े को डंप करना नगर निगम अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। नगर निगम को 21 जून तक किराए की जमीन खाली करानी है। कूड़ा डंप करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
नगर से प्रतिदिन करीब 25 से 30 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। नगर पालिका ने कूड़ा डंप करने के लिए गंगनहर किनारे गांव भैंसी के जंगल में एक किसान की जमीन को किराए पर लिया था। किसान ने पालिका अधिकारियों से जमीन खाली करने के लिए कह दिया है। पालिका को 21 जून तक जमीन को खाली करना है। ऐसे हालात में नगर पालिका अधिकारियों के सामने कूड़ा डंप करने की परेशानी खड़ी हो गई है। उधर गांव तिगाई मुबारिकपुर के जंगल में पालिका ने जमीन खरीदकर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया था। जिसमें करीब डेढ़ करोड रुपये का खर्च आया। ग्रामीणों के विरोध के चलते प्लांट बंद है।
ग्रामीण प्लांट पर कूड़ा नहीं डालने दे रहे हैं। ऐसे हालात में पालिका अधिकारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि कूड़ा डंप करने के किराए पर जमीन की तलाश की जा रही है।










Discussion about this post