मुज़फ़्फ़रनगर : हाथरस के अय्याश प्रोफेसर जैसी घटना अब मुजफ्फरनगर से भी सामने आई है. यहां एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है. आरोप है कि प्रोफेसर छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है. इतना ही नहीं विरोध करने पर प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देता है. पीड़ित छात्रा प्रोफेसर की हरकतों से तंग आकर पुलिस से शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस ने अय्याश प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है.
दरअसल, यह मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरकूलर रोड स्थित चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज का है. जहां एक लड़की बीएससी की पढ़ाई कर रही है. आरोप है कि कॉलेज के ही एक प्रोफेसर दुष्यंत उसके साथ छेड़छाड़ करता है. इतना ही नहीं लगातार फोन पर अश्लील चैट करने और वीडियो कॉल करने का दबाव बनाता है. पीड़िता ने तंग आकर पहले 1090 पर शिकायत की. इसके बाद मामला उजागर हुआ तो शनिवार को जाट महासभा की ओर से कॉलेज में हंगामा किया गया.
पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल को लिखित शिकायती पत्र देकर प्रोफेसर दुष्यंत के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी कॉलेज में पहुंची. पुलिस ने पीड़िता से बात करते हुए आरोपी प्रोफेसर दुष्यंत को हिरासत मे ले लिया है. सीओ सिटी राजू साव ने भी कॉलेज प्राचार्य से मामले की जानकारी ली है. सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि छोटू राम डिग्री कॉलेज में एक बालिका द्वारा प्रोफेसर पर छेड़खानी और परेशान करने की शिकायत मिली है.
बालिका के आरोपों के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.











Discussion about this post