Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मुज़फ़्फ़रनगर

मुज़फ्फरनगर : जेल के बाहर ठेलों पर लिया जा रहा पिटाई से बचाने, गिनती कटवाने और सुविधा दिलाने का ठेका

डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने चार अप्रैल को जिला कारागार का निरीक्षण किया था। उन्होंने बंदियों से मिलाई करने आए परिजनों से बातचीत की थी।

admin by admin
April 10, 2025
in मुज़फ़्फ़रनगर
मुज़फ्फरनगर : जेल के बाहर ठेलों पर लिया जा रहा पिटाई से बचाने, गिनती कटवाने और सुविधा दिलाने का ठेका
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुज़फ़्फ़रनगर : डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने 4 अप्रैल को जेल का निरीक्षण किया था। शामली की अनीसा ने बताया था कि उसका देवर मुसव्वर जेल में है। गिनती कटवाने के नाम पर 21 हजार की मांग की जा रही है। जांच हुई तो मामला खुल गया। दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बंदियों को जेल में सुविधा दिलाने, पिटाई से बचाने और गिनती कटवाने का झांसा देने का खेल कारागार के मुख्य गेट और पुलिस चौकी के पास चलता रहा, लेकिन पुलिस का सूचना तंत्र फेल साबित हुआ। शामली के बंदी की भाभी ने डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री से शिकायत की तो जांच शुरू हुई। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पिटीशन राइटर का ठेका भी निरस्त कर दिया गया।

डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने चार अप्रैल को जिला कारागार का निरीक्षण किया था। उन्होंने बंदियों से मिलाई करने आए परिजनों से बातचीत की थी। शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव जिजौला निवासी अनीसा ने डीजी को बताया था कि उसका देवर मुसव्वर एनडीपीएस एक्ट में बंद है।

Related posts

मुजफ्फरनगर के नौनिहालों को मिला सेहत का ‘सुरक्षा कवच’: CMO ने खुद पिलाई विटामिन-A की खुराक, जिले में अभियान का शंखनाद

मुजफ्फरनगर के नौनिहालों को मिला सेहत का ‘सुरक्षा कवच’: CMO ने खुद पिलाई विटामिन-A की खुराक, जिले में अभियान का शंखनाद

December 26, 2025
मुजफ्फरनगर में ‘करोड़पति’ बनने के सपने पर फिरा पानी! हरिद्वार की कंपनी करोड़ों समेटकर हुई रफूचक्कर, कलेक्ट्रेट पर पीड़ितों का हाहाकार

मुजफ्फरनगर में ‘करोड़पति’ बनने के सपने पर फिरा पानी! हरिद्वार की कंपनी करोड़ों समेटकर हुई रफूचक्कर, कलेक्ट्रेट पर पीड़ितों का हाहाकार

December 26, 2025

जेल में गिनती कटवाने के नाम पर 21 हजार रुपये की मांग की जा रही है। डीजी ने महिला से शिकायती पत्र लिया था। डीजी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मेरठ को जांच के आदेश दिए थे। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने कारापाल यशकेंद्र यादव से शिकायत की जांच कराई।

कारापाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि जेल के गेट पर लगाए गए बैरियर से बाहर कुछ लोगों ने फलों, सब्जियों के ठेले और फोटो स्टेट करने की व्यवस्था की है। ये लोग जेल में बंद बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों से संपर्क करते हैं। बंदियों से मिलाने में मदद, बंदी को जेल में पिटाई से बचाने समेत अन्य सुविधा दिलाने का झांसा देकर उनसे अवैध वसूली करते हैं। इनमें फबी और एक अन्य व्यक्ति जेल के बाहर अधिकतर देखा गया है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कारापाल की रिपोर्ट पर अवैध वसूली का मामला साफ होने पर उन्होंने फबी व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि पिछले दस साल से मुलाकातियों की ऑनलाइन पर्ची बनाने का कार्य ठेके पर कराया जा रहा था। उन्होंने इस ठेके को रद्द कर दिया है।

जेल के बाहर कई सालों से कुछ लोग परिजनों से पहले ही दिन व्हाट्सएप पर फोटो मंगाकर उनकी मुलाकाती पर्ची बनवाने का काम कर रहे थे। ठेले लगाकर खड़े लोग मुलाकाती पर्ची बनवाने के लिए आवाज लगाते रहते थे। डीजी से अवैध वसूली की शिकायत होने के बाद सभी ठेलों को हटा दिया गया।

जेल के सामने जिस जमीन पर ठेले लगते थे, वह जेल के मुख्य गेट के परिसर के अंदर है। दस कदम पर पुलिस चौकी भी है। इसी स्थान से अवैध वसूली का धंधा चलना जांच में सामने आया। यहां पिछले कई साल से ठेले पर लोग काम करते रहे हैं। अब इन लोगों की भूमिका पर सवाल उठा है। सवाल है कि अब तक ये लोग यहां पर किसके इशारे पर ठेले लगाए हुए थे। दलाल कैसे काम कर रहे थे। जिस फबी को मुकदमे में नामजद कराया गया, वह कौन है, कहां रहता है। कहां से आता है। उसकी व दूसरे आरोपी के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

जिला कारागार में पूर्व विधायक शाहनवाज राना से मोबाइल बरामद होने के बाद रोज नई कहानी सामने आ रही है। लापरवाही पर हेड वार्डन रामरूप को निलंबित किया गया था। डीजी आए तो महिला ने उनसे शिकायत की। इसके बाद जांच में यह खेल पकड़ा गया।

जेल अधीक्षक बोले…
अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई थी। दो लोगों के बारे में जानकारी मिली, उनके खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-अभिषेक सिंह, जेल अधीक्षक।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा महंगा, पहली कॉल पर मिली धमकी, कहा- घर से उठा ले जाएंगे, एसपी सिटी से की शिकायत

Next Post

यूपी: शुक्रवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में बिजली गिरने और 14 जिलों में तूफान की चेतावनी

Next Post
गेहूं किसानों की बढ़ेगी टेंशन, बिहार में आ रहा तूफान; 24 घंटे में दिल्ली और यूपी में बदलेगा मौसम

यूपी: शुक्रवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में बिजली गिरने और 14 जिलों में तूफान की चेतावनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवतियों से की मारपीट, जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

मुजफ्फरनगर में कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवतियों से की मारपीट, जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

1 year ago
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल, नायब तहसीलदार पर हमला, सिर फटा; भीड़ ने लगाई आग

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल, नायब तहसीलदार पर हमला, सिर फटा; भीड़ ने लगाई आग

8 months ago
पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग, दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग, दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

1 year ago
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्कर गैंग का भंडाफोड़: भारी मात्रा में हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्कर गैंग का भंडाफोड़: भारी मात्रा में हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In