मुजफ्फरनगर: जिले के ग्रांड प्लाज मॉल के पास अचानक पुलिस की कई गाड़ियां पहुंची. यह देखकर लोगों की भीड़ जुटने लगी. भारी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने मॉल के पास द्वारकापुरी मोड़ पर एक स्पा सेंटर में छापा मारा. इस दौरान तीन लड़कियों और एक कस्टमर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. चर्चा है कि पकड़ा गया व्यक्ति प्रदेश के एक बड़े बीजेपी नेता का करीबी है. वहीं, पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर मालिक का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, कि स्पा सेंटर के नाम पर गैरकानूनी धंधा चल रहा है. वहीं, पुलिस द्वारा छापा मारकर स्पा संचालक, लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है. छापा मारने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि मौके से कोई भागने में सफल न होने पाए. इस पूरे प्रकरण में हैरान करने वाली बात यह है कि एक शख्स जो छापे के दौरान पकड़ा गया है वह प्रदेश के बड़े बीजेपी नेता करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है. पुलिस स्पा सेंटर की जानकारी जुटा रही है.
इस बारे में सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का मैनेजर, एक कस्टमर और तीन लड़कियां मौके से मिली हैं. साथ ही यहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है. स्पा सेंटर के मालिक का नाम विक्की है. हम उसका बैकग्राउंड चेक कर रहे हैं. इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है.











Discussion about this post