मुजफ्फरनगर। मध्य प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी के कथित आपत्तिजनक बयान से मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण समाज में गहरा रोष है। इस मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के बैनर तले समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ‘ब्राह्मण बेटियों’ को लेकर की गई टिप्पणी से समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बताते हुए अधिकारी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
संगठन ने जिलाधिकारी से इस संवेदनशील मामले में तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक पद पर बैठा व्यक्ति किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व ब्राह्मण महासभा के उमा दत्त शर्मा, अमित वत्स, डॉ. संदीप शर्मा, हरीश गौतम, लक्ष्मण शर्मा, विपिन शर्मा, हिमांशु शर्मा, विशाल शर्मा और अन्य कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।











Discussion about this post