नई दिल्ली. 70 के दशक की वो टॉप एक्ट्रेस जो सिर्फ अपनी शर्तों पर ही काम किया करती थीं. एक्टिंग टैलेंट के साथ वह अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती थीं. अपने करियर में उन्होंने जितेंद्र, धर्मेंद्र और संजीव कुमार के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन खासतौर पर जितेंद्र के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था.
वो जानी मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं मौसमी चटर्जी हैं. बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने शादी रचा ली थी, महज 15 साली की उम्र में तो उनकी शादी हो गई थी, महज 18 की उम्र में वह एक बच् की मां बन चुकी थीं. वह पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने शादी के बाद अपने करियर की शुरुआत की और शादी के बाद भी लीड रोल निभाए. उनका कहना है कि वह आज भी देवानंद पर फिदा हैं.
मौसमी 70-80 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना के साथ भी काम किया है. एक बार वह कपिल शर्मा के शो में भी नजर आई थीं. इस दौरान कपिल ने उनसे पूछा था कि उस दौर में सबसे हैंडसम एक्टर कौन थे. मौसमी ने बिना सोचे समझे तुरन्त जवाब देते हुए कहा कि विनोद खन्ना बहुत हैडंसम थे. उनके जैसा उस दौर में कोई दूसरा उनकी टक्कर का हैंडसम नहीं था.उनका लुक असल में हीरो जैसा था,उस दौर में लड़कियां उन पर मर मिट जाती थीं.
मौसमी चटर्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. कुछ समय पहले भी एक इवेंट के दौरान उन्होंने जया बच्चन पर सीधा निशाना साधा था. उस वक्त पैपराजी वीडियो बना रहे थे और उन्होंने एक्ट्रेस ने सुना की कैमरा वाले उन्हें मुड़ने के लिए कह रहे हैं उन्होंने पीछे मुड़ते हुए सरेआम कह दिया था कि मैं जया बच्चन जैसी नहीं हूं. मैं आपका स्वागत करती हूं. मैं उनसे बेहतर इंसान हूं. सरेआम जया बच्चन की उन्होंने जो बेइज्जती की. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था.











Discussion about this post