मेरठ। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देहली गेट थाना पुलिस ने अवैध रूप से पशु वध कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 किलो अवैध मांस और कटान के उपकरण (एक दाब व लकड़ी का गुटका) बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना देहली गेट मय पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गली सेठान, मोहल्ला सराय लालदास में एक व्यक्ति अवैध पशु कटान कर रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेख अमजद,पिता शेख मुईनुद्दीन,पता: गली सेठान, मोहल्ला सराय लालदास, थाना देहली गेट, मेरठ,स्थायी पता: ग्राम नुद्ररनपुर, थाना होरीपल, जनपद हुगली, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 115/2025, धारा 325 बीएनएस एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ईद-उल-अजहा के दौरान अवैध कटान पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।











Discussion about this post