कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी 55 वर्षीय महिला बालकिशा की झिंझाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी असगर की पत्नी बालकिशा अपने पुत्र शाकिर के साथ बाइक से झिंझाना जा रहे थे। बाइक सवार मां बेटा जब भूरा गांव के समीप पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से मां बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से बलकिशा की गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ जाते समय रास्ते में बालकिशा की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।











Discussion about this post