मुज़फ्फरनगर। जी.डी. गोयनका विद्यालय में आज “श्री गोपीचंद गोयल स्मृति अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता 2025” का भव्य समापन समारोह उल्लास एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती इंदू सिद्धार्थ (एस.पी. क्राइम, मुज़फ्फरनगर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. आयुषी उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सचिन गोयल, सुलभ गोयल, शाश्वत गोयल, प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
विद्यालय परिसर इस अवसर पर प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता के रंगों से सराबोर रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
मोज़ेक कला प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग से सुभान्या चौधरी, एल.के.जी. वर्ग से अनिका तथा यू.के.जी. वर्ग से यशिता त्यागी (सभी जी.डी. गोयनका विद्यालय) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा दो तक सभी वर्गों में एम.जी. वर्ल्ड विज़न विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
शो एंड टेल प्रतियोगिता में कक्षा एक से विहान बंसल और कक्षा दो से सीरत कौर (दोनों एम.जी. वर्ल्ड विज़न विद्यालय) ने बाजी मारी।
कथा वाचक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नायला अहमद खुशहाल (जी.डी. गोयनका विद्यालय, ग्रेड III), द्वितीय स्थान सान्वी धीमान (एम.जी. वर्ल्ड विज़न विद्यालय, ग्रेड IV) तथा तृतीय स्थान अनिका वर्मा (द दून वैली स्कूल, ग्रेड V) ने प्राप्त किया।
कला प्रतियोगिता में भित्ति चित्रकला (कक्षा IX–XII) तथा लिप्पन कला (कक्षा VI–VIII) में जी.डी. गोयनका विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि मंडला कला (कक्षा III–V) में एस.डी. पब्लिक स्कूल विजेता रहा।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में “किंग्स ऑफ गोयनका” (जी.डी. गोयनका विद्यालय) ने प्रथम स्थान तथा “नचिकेता वॉरियर्स” (नचिकेता विद्यालय) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।










Discussion about this post