Thursday, July 23, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home जम्मू

पाक को मिला मुंहतोड़ जवाब: दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना ने की जवाबी कार्रवाई

भारत और पाकिस्तान के बीच 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौता हुआ था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

admin by admin
May 8, 2025
in जम्मू
पाक को मिला मुंहतोड़ जवाब: दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना ने की जवाबी कार्रवाई
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 जम्मू : पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में दिया है। आतंक का फन जिस तरह से भारतीय जांबाजों ने कुचला उससे आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना फुफकारने लगी। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ऐसा बदला लिया, जिससे पाकिस्तान दहल गया। पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंक के आकाओं के ठिकानों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर मंगलवार आधी रात के बाद जोरदार हमला बोला। एक साथ नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने मिसाइल से हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारत ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया है। इसी के साथ भारत ने यह साफ कर दिया कि आतंकी के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पाकिस्तान को उसकी हर कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के नजदीक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) क्षेत्र में मंगलवार आधी रात कई जोरदार धमाके सुने गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाकों के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी, पुंछ में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी, पुंछ में हथियार और गोला-बारूद बरामद

September 20, 2025
भारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों से ठप माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

भारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों से ठप माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

September 17, 2025

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और नागरिक संरचनाओं को कोई क्षति व हानि न पहुंचे। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।

पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 57 लोग घायल हो गए। हालांकि, 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं।

कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं। तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे। जम्मू, श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही। कटड़ा में हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद कर दी गई। सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

आतंक का फन जिस तरह से भारतीय जांबाजों ने कुचला उससे आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना फुफकारने लगी। बौखलाहट में पुंछ जिले के कई सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया। एलओसी से सटे बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और यहां तक कि पुंछ जिला मुख्यालय पर तोपों से गोलाबारी की। इससे दर्जनों घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान ने मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों पर भी गोले दागे।
बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में पांच बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। वहीं, राजोरी जिले के ठंडीकस्सी, इरा दा खेत्र, गंभीर ब्राह्मण आदि गांवों में पाकिस्तान ने गोले दागे। चार लोग घायल हुए हैं। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब को पाकिस्तान ने निशाना बनाया। चार लोगों की जान चली गई। पुंछ बस स्टैंड पर भी गोलाबारी हुई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई। भारी गोलाबारी के कारण स्थानीय लोगों को पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तनाव के बीच अखनूर क्षेत्र से सीमावर्ती इलाकों के कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर चले गए।

प्रदेश में सभी अस्पताल, पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। सीमावर्ती जिलों के डीसी, सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस और जिला अधिकारियों के साथ प्रदेश के बॉर्डर जिलों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सभी जिला उपायुक्ताें से बात कर सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

भारत और पाकिस्तान के बीच 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौता हुआ था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम से पहले सीमा पार से होने वाली फायरिंग में सबसे बड़ा नुकसान वर्ष 2018 में हुआ था। तब सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी में 30 नागरिकों की मौत हो गई थी। 2019 में 18 और 2020 में 15 नागरिकों की मौत हुई थी।

आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर पत्नियों के सामने पतियों के सिर में जिस तरह गोलियों मारकर हत्याएं कीं, उसका भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया। नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर सेना ने अपने इरादे जता दिए। एयर स्ट्राइक की खबर आते ही लोग खुशी से झूम उठे। जय हिंद, जय हिंद की सेना और कलेजे को ठंडक मिली जैसे पोस्ट की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। पाकिस्तान की तबाही के वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर छाए रहे।

मैं स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला उपायुक्तों को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और बोर्डिंग, लॉजिंग, भोजन, चिकित्सा और परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। – मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

मौजूदा घटनाक्रमों के मद्देनजर, मैंने सभी डीसी को तत्काल आकस्मिक निधि जारी करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को गलत सूचनाओं का मुकाबला करने और जनता से केवल सत्यापित स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह करने का निर्देश दिया गया है। आइए, एकजुट और दृढ़ रहें। हम नियंत्रण रेखा की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। आवश्यकतानुसार तैयारी कर रहे हैं। आकस्मिक निधि जारी कर रहे हैं। गृहमंत्री से भी इसे लेकर बात हुई है। -उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री

अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा-पाकिस्तान ने पुंछ-राजोरी में तोपखाने से गोलाबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना इसका उचित तरीके से जवाब दे रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर के एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह का लखीमपुर खीरी हुआ तबादला

Next Post

जम्मू में धमाके की आवाज, गूंजा सायरन, कई इलाकों की बिजली गुल, वैष्णो देवी मंदिर में ब्लैकआउट

Next Post
जम्मू में धमाके की आवाज, गूंजा सायरन, कई इलाकों की बिजली गुल, वैष्णो देवी मंदिर में ब्लैकआउट

जम्मू में धमाके की आवाज, गूंजा सायरन, कई इलाकों की बिजली गुल, वैष्णो देवी मंदिर में ब्लैकआउट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

भारत में यहां महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, व्हिस्की और बीयर है पहली पसंद

भारत में यहां महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, व्हिस्की और बीयर है पहली पसंद

1 year ago
दिल्ली विस्फोट: नोमान अंसारी के परिवार से मिले अजय कुमार राय, सरकार से आर्थिक मदद और नौकरी की मांग

दिल्ली विस्फोट: नोमान अंसारी के परिवार से मिले अजय कुमार राय, सरकार से आर्थिक मदद और नौकरी की मांग

8 months ago
तेजर्रार महिला नेता ने उद्धव ठाकरे को दिया तगड़ा झटका, जाने वजह

तेजर्रार महिला नेता ने उद्धव ठाकरे को दिया तगड़ा झटका, जाने वजह

1 year ago
ग़ाज़ियाबाद में  पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार

ग़ाज़ियाबाद में पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In