मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट शेयर करने वाले युवक साजिद को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 12 मई को अभियुक्त साजिद पुत्र फरमीन नि0 ग्राम ललियाना थाना किठौर मेरठ द्वारा अपनी फेसवुक आईडी से पाकिस्तान जिंदाबाद व दिल्ली को खत्म करने संबंधी पाकिस्तानी पोस्ट को लाइक और शेयर करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। इस सम्बन्ध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना परीक्षितगढ पुलिस के प्रयास से आज पाकिस्तानी पोस्ट को लाइक व शेयर करने वाला अभियुक्त साजिद पुत्र फरमीन नि0 ग्राम ललियाना थाना किठौर मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।











Discussion about this post