सहारनपुर। चिलकाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार तस्करों के पास से 105 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल फोन तथा 2570 रुपये बरामद हुए हैं। बाजार में स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
चिलकाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दुमझेड़ा कच्चा-पक्का मार्ग पर तीन संदिग्ध नशीले पदार्थ लेकर खड़े हैं। एसआई अंकित कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजीम (ग्राम खुर्द, थाना जनकपुरी), शहबाज (ग्राम घाघेरकी, थाना कोतवाली देहात) और शाहनूर (ग्राम जलालपुर डाडा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पैसा कमाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं और इन्हें विभिन्न जगहों पर बेचते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान दर्ज किया है।











Discussion about this post