मेरठ। इन्वेस्ट यूपी घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के करीबी और मुख्य आरोपी निकांत जैन के मेरठ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। शुक्रवार को ईडी की टीम ने रेलवे रोड स्थित शांति नगर स्थित उनके आवास पर करीब 6 घंटे तक गोपनीय तरीके से तलाशी ली और पूछताछ की।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ईडी टीम ने जैन परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों की जांच भी की। हालांकि, थाना पुलिस ने ईडी की छापेमारी से इनकार किया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने किसी कार्रवाई की बात को नकार दिया।
रेलवे रोड निवासी संजय जैन ने बताया कि निकांत जैन उनके भतीजे हैं, लेकिन परिवारिक संबंध लंबे समय से टूटे हुए हैं। निकांत के पिता सुधीर जैन करीब 30 साल पहले लखनऊ में बस गए थे।
निकांत जैन, इन्वेस्ट यूपी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं, और यह मामला तेजी से जांच एजेंसियों के रडार पर है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर इस हाई-प्रोफाइल मामले को चर्चा में ला दिया है।











Discussion about this post