मेरठ। मेरठ में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने खुले व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान जिले के शहरी क्षेत्रों में सक्रियता से चलाया गया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 127 स्थानों की चेकिंग की गई, जिसमें 408 लोग खुले में शराब पीते हुए पकड़े गए। इनमें से 267 व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई, जबकि बाकी 141 व्यक्तियों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। ऐसे स्टेप्स से न सिर्फ आम जनता को राहत मिलती है, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगता है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











Discussion about this post