सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कोतवाली मंडी क्षेत्र के बड़तला यादगार मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इसी मोहल्ले के निवासी मोनू जायसवाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोनू जायसवाल का अपनी पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इस गृह कलह से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला गृह कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।











Discussion about this post