बड़ौत। लुहारी रोड पर लुहारी गांव के पास सोमवार को भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 65 वर्षीय रतन सैनी की मौत हो गई तथा उज्जवल व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लुहारी निवासी रतन व शामली निवासी छात्र उज्ज्वल व दीपक बाइक से लुहारी जा रहे थे। गांव से करीब 50 मीटर पहले पीछे से तेज रफ्तार से भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने एक साथ बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
इससे रतन की मौके पर मौत हो गई और दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों छात्र बड़ौत में बीए की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा देने के बाद लुहारी गांव में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे।











Discussion about this post