अलीगढ़ : छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उसके मोबाइल नंबर पर पहले अंक बढ़ाने के प्रस्ताव दिए। फिर दोस्ती बढ़ाते हुए उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे। उससे अश्लील संदेश भेजते हुए फोटो मांगे। एक बार एकांत में बुलाकर संबंध बनाने व शादी करने तक का प्रस्ताव रखा।
अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के मामले में पुलिस अब प्रोफेसर डॉ. शजरुद्दीन के खिलाफ गवाह व साक्ष्य तलाशने में जुटी है। पुलिस ने फिलहाल प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, छात्रा अपने नाम से बयान या गवाही देने को राजी नहीं है।
मामले में 31 मई सुबह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। पुलिस की एक टीम उस छात्रा से बात करने नोएडा भी गई थी, लेकिन छात्रा ने अपनी पहचान खोलकर बयान देने से मना कर दिया। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। कोई भी अगर बयान देने आएगा तो उसके बयान शामिल किए जाएंगे। जरूरी नहीं कि पहचान खोली जाए। इसी क्रम में साक्ष्य संकलन का भी काम जारी है।
छात्रा ने जो गुमनाम तहरीर भेजी थी, उसमें आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उसके मोबाइल नंबर पर पहले अंक बढ़ाने से लेकर प्रोफेसर बनाने तक के प्रस्ताव दिए। फिर दोस्ती बढ़ाते हुए उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे। उससे अश्लील संदेश भेजते हुए फोटो मांगे। एक बार एकांत में बुलाकर संबंध बनाने व शादी करने तक का प्रस्ताव रखा। स्टेटस पर आपत्तिजनक संदेश भेजे।











Discussion about this post