शामली। केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की प्रेरणा से शामली जिले के गांव लांक में कौशल रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को निशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल हासिल कर सकें।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव वारिस, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह और राजन जावला ने संयुक्त रूप से कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
अधिकारियों ने बताया कि यह रथ केवल एक प्रशिक्षण वाहन नहीं है, बल्कि यह डिजिटल इंडिया की अवधारणा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने वाला एक चलता-फिरता संस्थान है। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं को मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
इस मौके पर डा. विक्रांत जावला, श्रषिराज राझड, सनोज टोंडा, अरविंद झाल, बाबा संजय कालखांडे, बाबा रविन्द्र मलिक, बाबा संजीव मलिक, मुकेश सैनी और मुकेश भभीसा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Discussion about this post