नई दिल्ली : सलमान खान दिमाग से संबंधित 3 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वे काम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. सलमान खान कपिल शर्मा के शो में बताया कि उन्हें ब्रेन एन्यूरिज्म, एवी मालफॉर्मेशन और ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया है. 59 वर्षीय इस दिग्गज अभिनेता ने कहा, हम ये रोज़ हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गईं हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, दिमाग में एन्यूरिज्म है, उसके बावजूद काम कर रहे हैं. एवी मालफॉर्मेशन है, उसके बावजूद चल रहे हैं. सलमान खान ने यह बात तब कही जब उनसे शादी से जुड़े सवाल पूछे गए. उन्होंने कहा हंसी-मजाक करते हुए कहा कि अब उनमें इतनी ताकत नहीं है कि सब कुछ फिर से शुरू कर सकें. अगर पत्नी यह तय कर ले कि वह उन्हें छोड़ दे और उनके आधे पैसे लेकर चली जाए.फिर अकेले इन सबको झेलना और मुश्किल हो जाएगा. सलमान खान ने पुष्टि की कि वे 3 गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं — ब्रेन एन्यूरिज्म, एवी मालफॉर्मेशन और ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया. अब ये तीनों बीमारियां क्या हैं, इनके बारे में जानिए.
मायो क्लिनिक के मुताबिक ब्रेन एन्यूरिज़म मस्तिष्क में रक्त वाहिका में उभार या गुब्बारे की तरह फूला हुआ भाग होता है. इसे सेरीब्रल एन्यूरिज़म या इंट्राक्रेनियल एन्यूरिज़म भी कहा जाता है. एन्यूरिज़म का एक प्रकार जिसे बेरी या सैक्युलर एन्यूरिज़म कहते हैं, वह तने से लटकते हुए बेरी जैसा दिखता है. ब्रेन एन्यूरिज़म इसलिए बनता या बढ़ता है क्योंकि रक्त वाहिका में खून का प्रवाह ब्लड वैसल्स के कमजोर दीवार पर दबाव डालता है. इससे ब्रेन एन्यूरिज़म का आकार बढ़ सकता है. यदि ब्रेन एन्यूरिज़म से रिसाव होता है या वह फट जाता है. यह बहुत खतरनाक है. इससे रक्तस्राव होता है जिसे हेमरेजिक स्ट्रोक कहा जाता है. सामान्य तौर पर इसके लक्षण दिखाई नहीं देते. जब किसी और कारण से एमआरआई होता है तो इसका संकेत मिलता है.
ब्रेन आर्टीरियोवीनस मैलफॉर्मेशन (AVM) रक्त वाहिकाओं का एक उलझा हुआ समूह होता है, जिसमें मस्तिष्क में धमनियों और शिराओं के बीच असामान्य संबंध बन जाते हैं. धमनियां हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त को मस्तिष्क तक पहुंचाती हैं जबकि शिराएं ये वेंस बिना ऑक्सीजन वाले खून को फेफड़ों और हृदय की ओर वापस ले जाती हैं. ब्रेन AVM इस आवश्यक प्रक्रिया को बाधित करता है. आर्टीरियोवीनस मैलफॉर्मेशन शरीर में किसी भी जगह बन सकता है, पर आम स्थानों में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी शामिल हैं. कुल मिलाकर, ब्रेन AVM दुर्लभ होते हैं. ब्रेन AVM का कारण स्पष्ट नहीं है. अधिकतर लोग इसके साथ पैदा होते हैं, पर यह जीवन में बाद में भी बन सकता है. इस बीमारी में सिर में दर्द होता रहता है. कभी-कभी दौड़ा भी आ सकता है. वहीं इसमें मसल्स कमजोर होने का खतरा रहता है.
सलमान खान को ब्रेन की तीसरी बीमारी है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया. इसे टिक डोलोरेक्स भी कहा जाता है. यह एक प्रकार का पुराना दर्द है जिसमें चेहरे में अचानक और तीव्र दर्द के दौरे आते हैं. इस दर्द को अक्सर बिजली के झटके की तरह बताया जाता है. यह दिमाग की तंत्रिका को प्रभावित करता है, जो चेहरे से मस्तिष्क तक संवेदनाएं पहुंचाने का कार्य करती है. इसमें बिजली के झटके जैसा तीव्र दर्द महसूस होता है. इसमें चेहरे में एक तरफ दर्द भी लगातार होता रहता है. इसमें एंटी-सीजर दवा दी जाती है जिससे दर्द कम किया जा सकता है.











Discussion about this post