मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक सिक्योरिटी गार्ड ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गार्ड की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेरठ जनता काॅलोनी निवासी दिनेश गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बताया कि गृहक्लेश के कारण दिनेश परेशान चल रहा था। दिनेश की पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके गई हुई है। सोमवार को दिनेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। लेकिन पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। सीओ प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है।











Discussion about this post