मुज़फ्फरनगर। रोटरी क्लब द्वारा अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में क्लब के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें 13 अगस्त को आयोजित होने वाली अंगदान जागरूकता रैली के बारे में जानकारी दी गई
रोटरी क्लब के रीजनल कोऑर्डिनेटर रो. अनिल सोबती ने बताया कि रैली पूरे नगर में घूम-घूम कर अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाएगी। उन्होंने कहा कि “एक व्यक्ति के अंगदान से आठ लोगों की जान बचाई जा सकती है।” उन्होंने यह भी बताया कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और पोलियो उन्मूलन में क्लब की ऐतिहासिक भूमिका रही है।
इस बार रोटरी क्लब द्वारा अंगदान को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया गया है, जो न केवल मुज़फ्फरनगर बल्कि आस-पास के जिलों में भी आयोजित किया जाएगा।
रोटरी क्लब जोनल कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, ड्राइंग प्रतियोगिता आदि।
इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है—लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना। इस अभियान में इनरव्हील डिस्ट 310 की चेयरमैन शालिनी के नेतृत्व में इनरव्हील सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग लेंगी।










Discussion about this post