मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोदीपुरम स्थित रोशनी कुंज कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह की पूजा के दौरान मंदिर परिसर में एक छोटी हड्डी, चावल और रोली मिली। मंदिर के पुजारी शंकर ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचे तो पूजा की किताब के ऊपर यह संदिग्ध वस्तुएं रखी हुई थीं।
स्थानीय लोगों ने तंत्र क्रिया की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि जो कोई भी मंदिर की पवित्रता को भंग करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अब मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कृत्य किसने किया। पूरे इलाके में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।











Discussion about this post