शामली। नगर निवासी एक युवती ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर बताया कि वह कई वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक युवती के पास सिलाई सीखने जाती थी। वहां युवती के भाई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। वह पांच माह की गर्भवती हो गई। उसने आरोपी से शादी करने को कहा, लेकिन आरोपी ने कहा कि वह फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसका गर्भपात करा देगा और बाद में उससे शादी कर लेगा। उसने ऐसा करने से मना कर दिया और परिजनों को सारी बात बता दी।
शुक्रवार को उसके पिता ने आरोपी तथा उसे परिवार के लोगों को बुलाया तथा बेटी से निकाह करने की बात कही। जिस पर आरोपी ने कहा कि पहले अपनी बेटी का गर्भपात करा दो उसके बाद निकाह कर देंगे। उसके पिता ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।











Discussion about this post