शामली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा तहसील शामली स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/प्र०अ० जिला निर्वाचन कार्यालय शामली हामिद हुसैन और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।











Discussion about this post