मेरठ। मेरठ के सरधना थाना पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने क्षेत्र में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया और 25 हिस्ट्रीशीटरों का शांतिभंग की धारा में चालान किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 45 हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं। इनमें से 25 हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। कुछ हिस्ट्रीशीटर बीमार या अनुपस्थित मिले हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रताप सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में पैदल गश्त और निगरानी को और तेज किया गया है। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।











Discussion about this post