शामली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कैराना के एक दिवंगत किसान देवेंद्र उर्फ देवी के घर पहुंचे और मृतक के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वजन को ढांढस बंधाते हुए कहा कि योगी सरकार की पुलिस कब्र में छुपे हत्यारों को भी बेनकाब करेगी और अपराध में शामिल सभी पहनगारों व साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई करेगी।
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने मृतक के बेटे उपेंद्र उर्फ सोनू से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि हत्यारोपियों को किसी भी सूरत में बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैराना की आबोहवा को दुष्प्रभावित करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 2017 से कैराना के हालात पूरे देश के सामने थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े और प्रभावी शासन के कारण कैराना में बड़ा बदलाव आया है।
सुरेश राणा ने बताया कि अब कैराना में व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार कर रहे हैं और विकास की गति तेज हुई है। पेट्रोल पंप, नेशनल हाईवे, पीएसी कैंप जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं यहां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, किसानों, बेटियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित माहौल बनाया गया है, जिसका कोई भी दुश्मन बर्बाद नहीं कर सकेगा।
पूर्व मंत्री ने प्रदेश के डीजीपी से भी बात की है और उनसे कहा है कि वे जल्द से जल्द इस किसान हत्या के मामले में शामिल आरोपितों, साजिशकर्ताओं और उनके पहनगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।











Discussion about this post