शामली। जिले के बाबरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी चार युवकों की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने जानकारी दी कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बंती खेड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनीपत जिले के रहने वाले विवेक (26), प्रणदीप (30), आशीष (28) और साहिल (25) के रूप में हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये सभी युवक सोनीपत से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।











Discussion about this post