Thursday, April 16, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मुज़फ़्फ़रनगर

शामली: संजीव बालियान गरजे: योगी सरकार में दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों को लेकर कही ये बड़ी बात, जानिए

कल सोमवार को विवेक प्रेमी को जेल भेजे जाने के बाद आज संजीव बालियान व्यापारियों के धरने के बीच पहुंचे हैं। जिन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

admin by admin
March 27, 2025
in मुज़फ़्फ़रनगर
शामली: संजीव बालियान गरजे: योगी सरकार में दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों को लेकर कही ये बड़ी बात, जानिए
0
SHARES
278
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में शिवकुटी मंदिर की जमीन में बनी दुकानों को लेकर व्यापारियों और नाथ संप्रदाय के साधुओं के बीच विवाद चला आ रहा था। जिसमें 11 मार्च को विवाद होने के कारण भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कल विवेक प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवेक के जेल जाने के बाद उनके परिजन एवं व्यापारी शामली शिव चौक पर धरने पर बैठ गए। जिसके चलते आज पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से शामली में व्यापारियों के धरने के बीच पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने कहा कि विवेक प्रेमी पर पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

संजीव बालियान ने कहा कि 2015 में विवेक प्रेमी गाय की रक्षा के मामले में जेल गया था और अब वह व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए जेल गया है। विवेक पर फर्जी मुकदमा हुआ है। 2015 में समाजवादी पार्टी का गुमान निकल गया था पुलिस का भी गुमान निकल जाएगा। यहां मंदिर भी हमारे हैं और उनकी दुकान भी हमारी है। यह साधु संत कौन हैं इनके तो औलाद भी नहीं है,फिर किस तरह का लालच है जो यह यहां पर अपना कब्जा जमाना चाहते हैं।

Related posts

मुजफ्फरनगर के नौनिहालों को मिला सेहत का ‘सुरक्षा कवच’: CMO ने खुद पिलाई विटामिन-A की खुराक, जिले में अभियान का शंखनाद

मुजफ्फरनगर के नौनिहालों को मिला सेहत का ‘सुरक्षा कवच’: CMO ने खुद पिलाई विटामिन-A की खुराक, जिले में अभियान का शंखनाद

December 26, 2025
मुजफ्फरनगर में ‘करोड़पति’ बनने के सपने पर फिरा पानी! हरिद्वार की कंपनी करोड़ों समेटकर हुई रफूचक्कर, कलेक्ट्रेट पर पीड़ितों का हाहाकार

मुजफ्फरनगर में ‘करोड़पति’ बनने के सपने पर फिरा पानी! हरिद्वार की कंपनी करोड़ों समेटकर हुई रफूचक्कर, कलेक्ट्रेट पर पीड़ितों का हाहाकार

December 26, 2025

आपको बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शामली का है। जहां पर शामली के बीच बाजार में शिवकुटी मंदिर है। जिसके बाहर कई दुकान बनी हुई हैं। कुछ समय पहले इन दुकानों का किराया मंदिर कमेटी को जाता था। जिनमें से 9 दुकान ऐसी हैं जिनका बैनामा दुकानदार के नाम किया गया है।

अब नाथ संप्रदाय के साधु संतों ने आकर बैनामा फर्जी बताते हुए दुकानों को किराए पर देने की बात कही थी। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसी विवाद के चलते लगभग चार दुकानदारो का किराए में एग्रीमेंट भी हो चुका है,लेकिन एक दुकानदार ऐसा है जिसके बैनामे को लेकर साधु संतों और व्यापारियों के बीच विवाद बना हुआ है।

इस विवाद के बीच में व्यापारियों की ओर से भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी भी पहुंचे थे। जिसमें साधु संतों ने पुलिस को विवेक प्रेमी के नाम सहित अन्य कई व्यक्तियों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें विवेक प्रेमी पर 307 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार के दिन विवेक प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जेल जाने से कुछ दिन पहले विवेक प्रेमी व्यापारियों के साथ दिल्ली में भाजपा के पूर्व मंत्री संजीव बालियान से उनके आवास पर मिले थे। उन्होंने साधु संत और व्यापारियों के बीच चले विवाद पर चर्चा की थी जिसमे संजीव बालियान ने व्यापारियों के साथ कोई ज़्यादती न होने का भरोसा दिलाया था ।

कल सोमवार को विवेक प्रेमी को जेल भेजे जाने के बाद आज संजीव बालियान व्यापारियों के धरने के बीच पहुंचे हैं। जिन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संजीव बालियान ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन एक पक्षीय कार्यवाही कर रहा है। जिन्होंने झूठा मुकदमा लिखते हुए विवेक प्रेमी को जेल भेजा है। मैं व्यापारियों के साथ खड़ा हूं। मंदिर हमारा है किसी भी दुकान पर संतों का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और ना ही कोई दुकान खाली होने दी जाएगी। साधु संतों द्वारा शामली में कई मंदिरों को खाली कराया गया है। इन लोगों का यह भी इतिहास नहीं है कि इन्हें शामली जनपद के मंदिरों की जिम्मेदारी किसने दी है। इनके तो औलाद भी नहीं है फिर पता नहीं इन्हें किस बात का लालच है जो यह व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये साधु दुकानों को खाली करा कर अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। अगर पुलिस प्रशासन ऐसे ही हठधर्मी पर रहा तो यहां पर क्षेत्र का व्यक्ति भी इकट्ठा होगा। फिर जो भी होगा यहां के पुलिस प्रशासन को झेलना पड़ेगा क्योंकि हम लोग व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।

एक व्यापारी द्वारा संजीव बालियान को यह बताने पर कि सीओ ने उसे गाली दी है तो संजीव बालियान ने कहा कि हम उस सीओ को ही उठाकर नहर में फेंक देंगे ।संजीव बालियान ने यह भी आरोप लगाया है कि योगी सरकार में थानों में फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं ।बालियान के इस बयान ने बीजेपी में राजनीतिक तापमान भी बढ़ा दिया है ।समाचार लिखे जाने तक शामली का आधा बाज़ार बंद था और व्यापारियों का धरना जारी था ।

ShareTweetSend
Previous Post

शामली में “वोट की चोट” से चेताएंगे कश्यप समाज, महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश न हुआ तो भाजपा भुगतेगी ये परिणाम!, जाने

Next Post

मुजफ्फरनगर: पचेंडा कलां के प्रधान ने बताया पहलवान के परिवार से जान को खतरा, सीएम समेत अन्य अफसरों को भेजी शिकायत

Next Post
मुजफ्फरनगर: पचेंडा कलां के प्रधान ने बताया पहलवान के परिवार से जान को खतरा, सीएम समेत अन्य अफसरों को भेजी शिकायत

मुजफ्फरनगर: पचेंडा कलां के प्रधान ने बताया पहलवान के परिवार से जान को खतरा, सीएम समेत अन्य अफसरों को भेजी शिकायत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

पैसों के लिए नहीं, तीनों लड़कों ने इस वजह से मानी सोनम की बात; राजा हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

पैसों के लिए नहीं, तीनों लड़कों ने इस वजह से मानी सोनम की बात; राजा हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

10 months ago
मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

11 months ago
मुजफ्फरनगर : कांवड़ के पास थूका तो मचा हंगामा: आरोपी नहीं मिला, पुलिस ने भेजा हरिद्वार नई कांवड़ लाने

मुजफ्फरनगर : कांवड़ के पास थूका तो मचा हंगामा: आरोपी नहीं मिला, पुलिस ने भेजा हरिद्वार नई कांवड़ लाने

9 months ago
मुजफ्फरनगर में शक के चलते युवक को मारी गोली, हालत बेहद गंभीर, इलाके में फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर में शक के चलते युवक को मारी गोली, हालत बेहद गंभीर, इलाके में फैली सनसनी

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In