शामली। थाना बाबरी क्षेत्र के ग्राम कैडी बस स्टैंड पर टैम्पू चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 6 मई 2025 की है, जब रविन्द्र पुत्र रामशरण, निवासी ग्राम कैडी ने थाना बाबरी में तहरीर देकर बताया कि कुछ युवकों ने बस स्टैंड पर उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिगत टिप्पणी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस अधीक्षक शामली रामसेवक गौतम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 8 जून 2025 को चलाए गए वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने अंकुर पुत्र ब्रजपाल ग्राम कैडी को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना बाबरी में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।











Discussion about this post