लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सपा और माफिया का चोली-दामन का साथ है और अखिलेश यादव अपराधियों को बचाने की कितनी भी कोशिश कर लें, वे सफल नहीं होंगे।
“दोषियों को उल्टा लटका दिया जाएगा”-
हाल ही में चर्चा में आए ‘कोडिन कफ सिरप’ मामले पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “कफ सिरप घोटाले के पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। सरकार उनके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई करेगी जो नजीर बनेगी। इस मामले की जांच पुलिस और ईडी (ED) मिलकर कर रही हैं। अखिलेश यादव चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वह किसी भी अपराधी को बचा नहीं पाएंगे।”
“अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है”-
एसआईआर (SIR) को लेकर अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे लगातार ट्वीट्स पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जब से वह बिहार से हारकर वापस आए हैं, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उनके ट्वीट बताते हैं कि वह हर दिन नए शब्द गढ़ते हैं और बेवजह के मुद्दे उठाते हैं। वह एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह एक बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।”
बूथ पर कार्यकर्ता बनाम गुंडे-
उपमुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया से चुनाव में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा, “बीजेपी का कार्यकर्ता हर बूथ पर दिन-रात मेहनत कर रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का अभाव है। उनके पास कार्यकर्ताओं के नाम पर सिर्फ गुंडे, अपराधी और माफिया हैं, जिन्हें जनता पहचान चुकी है।”










Discussion about this post