मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 814 किलोग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक, दो मोबाइल फोन और ₹2,680 नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि थाना नई मंडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप ट्रक में लोड होकर जा रही है। इस टिप-ऑफ के आधार पर पुलिस ने पीछा किया और नई मंडी थाना क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया। ईडी ने यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया पर वन्यजीव अपराध और धन शोधन का आरोप लगाया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 814 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि भारतीय बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 8 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिद्वार निवासी भूषण और हापुड़ निवासी अखिलेश के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर के पास विजय नगर के आसपास के इलाकों से कई बार चक्कर लगाकर गांजे की तस्करी करते थे। वे अलग-अलग सामानों की बिल्टी बनवाकर, उसके बीच में गांजे को छिपाकर लाते थे और फिर छोटी गाड़ियों से विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि इस तस्करी रैकेट में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जो पुरकाजी और जनपद शामली के रहने वाले हैं। पुलिस उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है।
एसएसपी ने यह भी बताया कि डीआईजी के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत अब तक 25 करोड़ रुपये के माल की बरामदगी की जा चुकी है। मादक पदार्थ तस्करी करने वाले इन दो आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली थाना नई मंडी की पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।











Discussion about this post