मुजफ्फरनगर। जनपद के सिखेडा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव की रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रघान पक्ष के लोग आमने-सामने आए गए। माहौल बिगडने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगां को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दाहखेडी में प्रधान पद को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले।
थाना सिखेडा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौ. फुरकान पुत्र रियाज अली, शबाब आलम पुत्र नैनू, ताहिर पुत्र आस मौहम्मद, कादिर पुत्र महेरद्दीन, मुजफ्फर पुत्र मुस्तकीम, उस्मान पुत्र बुध्दु, आमिल पुत्र इरशाद, हामिद पुत्र इन्तजार, हसनैन पुत्र एहसान, अबुजर पुत्र मुजफ्फर समस्त निवासीगण ग्राम दाहखेडी थाना सिखेडा को धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया है तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।









Discussion about this post