शामली। नगर के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। आस-पास मौजूद लोगों ने जब पूर्वी यमुना नहर में शव पड़ा देखा तो वे चौंक गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को पूर्वी यमुना नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों ने पूर्वी यमुना नहर में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। पास जाकर देखा तो शव महिला का ही था, जिसके बाद सनसनी फैल गई और मामले की सूचना थाना आदर्शमंडी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिट टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला और उसके कपडों के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या आईडी नही मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। महिला लाल रंग के कपडे पहले हुई थी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस महिला के शरीर पर मिले गहनों के आधार पर भी उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
वही शहर के पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने से मिले अज्ञात महिला के बहता हुआ शव पिछले कई दिनों से वही पडा था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि यमुना नहर में पिछले कई दिनों से पानी नही है और नहर सूख रही है। संभवतः यह शव कई दिनों से यही पडा है क्योकि नहर का कोई बहाव नही है। महिला का शव झाडियों के पास पडा था और स्पष्ट दिखाई भी नही दे रहा था। हो सकता है कि शव पीछे से बहकर आया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Discussion about this post