मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक की ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने एक लड़की को पूरे गांव में शर्मसार कर दिया है। दरअसल, जब लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने पूरे गांव में जगह-जगह लड़की के नाम के पोस्टर चिपका दिए हैं। इसमें पीड़ित लड़की के नाम और फोन नंबर के साथ अश्लील बातें लिखी हैं।
इन पोस्टरों के बारे में पता लगते ही पीड़ित युवती ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं पीड़ित युवती ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह थाने में आकर आत्महत्या कर लेगी।
दरअसल तितावी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के साथ गांव का ही एक युवक पुन्नू अक्सर छेड़छाड़ किया करता था। आरोप है कि इन हरकतों की विरोध करने पर पुन्नू ने अपने दोस्त विपिन के साथ मिलकर गांव में जगह-जगह पीड़ित युवती का नाम और फोन नंबर लिखकर अश्लील पोस्टर चिपका दिए। ये सभी पोस्टर जहां पीड़ित युवती के परिजनों और पुलिस के द्वारा तुरंत फड़वा दिए गए हैं वहीं इस मामले को लेकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग भी की गई है।











Discussion about this post