मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कॉपर ऐश डील के नाम पर व्यापारियों से लाखों रुपये की ठगी की थी और गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में इन आरोपियों ने एक व्यापारी से कॉपर ऐश की डील की थी। पहले उसे असली सैंपल दिखाकर विश्वास में लिया गया, फिर डील के नाम पर बड़ी रकम वसूल ली। जब डिलीवरी की बारी आई तो असली माल की जगह लाल पत्थर का चूरा भेज दिया गया। इस धोखाधड़ी की शिकायत थाना नई मंडी में दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 192/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शफीक उर्फ पप्पू उर्फ राजेश शुक्ला, पुत्र शकील अहमद, निवासी डी-48, डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी, नई दिल्ली- हसीम उर्फ हसीन, पुत्र कल्लू, निवासी मानकपुर, थाना ऊझानी, बदायूं (हाल: राजीव नगर, मडोली, थाना हर्ष विहार, दिल्ली)-जरुल, पुत्र बाबू, निवासी असौली, थाना बिलसी, बदायूं (हाल: गरिमा गार्डन, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद)-शहजाद, पुत्र अहसान, निवासी मानकपुर, थाना ऊझानी, बदायूं-अजरुल उर्फ जावेद, पुत्र इन्तजार, निवासी मानकपुर, थाना ऊझानी, बदायूं से हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह संगठित रूप से फर्जी सौदे कर व्यापारियों को ठगने का काम करता था। इस कार्रवाई की जिलेभर में सराहना हो रही है और पुलिस टीम को जल्द ही इनाम दिए जाने की संभावना है।










Discussion about this post