गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी आज़ाद और सुहैल ने कस्बे के दाऊद अरबिया दारुल उलूम अज़ीज़िया मदरसे में कुरान की पढ़ाई की। पुलिस ने मदरसे का दौरा किया और दाऊद समेत उसके सभी संचालकों से पूछताछ की।
कस्बे के दाऊद अरबिया दारूल उलूम अजीजिया मदरसे में मंगलवार को लखनऊ से एटीएस टीम के आने की अफवाहें उड़ती रही। बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ मदरसे में पहुंचे। उन्होंने मदरसा संचालकों से पूछताछ कर जानकारी ली।
मदरसा संचालक ने बताया कि शामली जनपद के झिंझाना का रहने वाला आजाद यहां कुरान शरीफ पढ़ने आया था। लॉकडाउन के दौरान वह यहां से चला गया था। उसका सभी रिकार्ड मदरसे में मौजूद है।
लखीमपुर खीरी निवासी मोहम्मद सुहेल कुछ समय पहले यहां आया है। वह कुरान शरीफ की पढ़ाई करता है। पिता के बीमार होने की बात कहकर वह 5 नवंबर को छुट्टी लेकर गया था। बताया गया कि खुफिया विभाग टीम ने भी मदरसे में पहुंच कर जानकारी जुटाई।










Discussion about this post