शामली। चौसाना क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले की शिकायत अभिभावकों ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है।
शुक्रवार को ज़ुल्फिकार , ठाकुर करण सिंह आदि ग्रामीणों ने चौसाना चौकी पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि शिक्षक विद्यालय में छात्राओं से अनुचित व्यवहार करता है, जिससे बच्चों की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि नवंबर 2024 में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ छात्राएं विद्यालय की शिक्षिका और शिक्षा मित्र के सामने शिक्षक द्वारा किए गए अशोभनीय व्यवहार की जानकारी दे रही थीं। उस समय यह वीडियो शिक्षा विभाग को भी भेजा गया था, लेकिन विभाग ने मामले में संज्ञान लेने की बजाय केवल आरोपी शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया था। कुछ महीनों बाद उसी शिक्षक की फिर से उसी विद्यालय में तैनाती कर दी गई।











Discussion about this post