शामली। महिला कल्याण विभाग शामली द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार 15 जुलाई 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत किशोरी क्लब की स्थापना की गयी। यह कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट हिण्ड, शामली के प्रधानाचार्य नरेश कुमार और प्राथमिक विद्यालय हरड़ फतेहपुर की प्रधानाचार्या बबीता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) की ओर से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सदफ खान, जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा, सागर वर्मा, और किरण देवी ने बालिकाओं को खेल सामग्री जैसे बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लूडो, शतरंज, कैरमबोर्ड, और लच फूटी के पैकेट वितरित किए। इसके साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह निषेध, 1098 चाइल्डलाइन सेवा, और वन स्टॉप सेंटर सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अन्य महिलाएं, और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी, शामली ने बताया कि यह पहल बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।











Discussion about this post