मेरठ। थाने से एक किलोमीटर दूर सलाहपुर गांव के जंगल में लगा ट्रांसफार्मर चोर चुरा ले गए। ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क पर था, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण ग्रामीणों को सिंचाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल में स्थित वैधराज के खेत पर 100 केवी क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा था। बीती रात अज्ञात चोरों ने उसे नीचे गिराकर कीमती उपकरण निकाल लिए और ट्रांसफार्मर चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। घटना की जानकारी सलाहपुर निवासी वाहिद ने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।











Discussion about this post