जैसलमेर : दिन बीत रहे हैं और पाकिस्तान की ताकत बेपर्दा हो रही है. एक तरफ तो भारतीय सेना हमलों को नाकाम कर रही है तो दूसरी तरफ जो जिंदा बम बरामद हो रहे हैं, वो बता रहे हैं कि पाकिस्तान के बारूदी कारखाने का हाल भी उसके जैसा ही है. जैसलमेर में एक बस्ती पर गिरा जिंदा बम यही बता रहा है. जंग शुरु होने से पहले पाकिस्तान बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा था, लेकिन सारी सच्चाई सामने आ गई. हुआ यूं कि राजस्थान के जैसलमेर में बीती रात पाकिस्तान से की गई गोलाबारी में एक बम बिना फटे ही जमीन पर आ गिरा. इसके बाद सेना को सूचना दी गई और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया. आइये जानते हैं पूरा मामला…
राजस्थान के जैसलमेर में बीती रात पाकिस्तान की तरफ से की गई नापाक हरकत का जिंदा सबूत जैसलमेर में मिला. किशनघाट इलाके में स्थित नर्सरी के सामने जोगियों की बस्ती में यह बम मिला था. बम मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. सूचना मिलने पर पुलिस, एयरफोर्स, आर्मी और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं.
सभी विभागों ने मिलकर बम को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया. बम को डिफ्यूज करते समय एक तेज धमाका हुआ, जिससे क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन इस प्रोसेस सफल रहा.











Discussion about this post