धन-संपदा के कारक शुक्र समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र 26 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 20 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। शुक्र के मिथुन गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुक्र लाभकारी परिणाम प्रदान करेंगे, जबकि कुछ राशि वालों को सामान्य फल देंगे। जानें शुक्र का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।
मेष राशि
शुक्र मेष राशि के दूसरे व सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में होगा। शुक्र गोचर के प्रभाव से इस राशि वालों को अच्छे फल मिलने की संभावना है। नए दोस्त बनने की संभावना है और लोगों को दोस्तों के माध्यम से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। शुक्र के मिथुन गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
सिंह राशि
शुक्र सिंह राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र के मिथुन गोचर से सिंह राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में मित्रों व परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वित्त समेत अन्य क्षेत्रों में लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि
शुक्र गोचर से तुला राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। तुला राशि के अष्टम व लग्न भाव के स्वामी शुक्र हैं। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के संकेत हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक राशि
शुक्र वृश्चिक राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपकी राशि के आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। इस समय आपको पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।
कुंभ राशि
शुक्र कुंभ राशि के चौथे और भाग्य भाव के स्वामी है। शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। शुक्र गोचर से विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कला और साहित्य से जुड़े छात्रों के लिए यह अनुकूल समय है। आपके करियर में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।











Discussion about this post