इस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी, हरिशयनी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. देवशयनी एकादशी से श्रीहरि योगनिद्र यानी शयन काल में चार महीने के लिए चले जाते हैं इसलिए इसे हरिशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है.
इस बार देवशयनी एकादशी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि बुध, गुरु और शुक्र जैसे बड़े ग्रह चाल बदलेंगे. इसके अलावा, साध्य योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग भी बनेंगे. जिससे कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा.
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए देवशयनी एकादशी शुभ परिणाम लेकर आएगी. संपत्ति खरीदने के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा. उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.
सिंह
सिंह राशि के लोगों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति और सुधार की संभावनाएं हैं.
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय अत्यधिक शुभ होगा. मां लक्ष्मी की कृपा से उन्हें आर्थिक लाभ होगा और उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी. साथ ही, वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा.











Discussion about this post