मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर तीन महीने से बंद है। हेल्थ डिपार्टमेंट थिएटर को मॉडर्न बनाने के लिए फिलहाल ऑपरेशन रोके गए हैं, जिससे मरीजों को परेशानी बढ़ने की संभावना है।
जिला अस्पताल के OT में दो शिफ्ट में जनरल सर्जरी और ऑर्थोपेडिक सर्जरी होती है। CMS डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन थिएटर को मॉडर्न बनाया जा रहा है। OT को सुंदर बनाने के साथ-साथ मॉडर्न मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिसमें करीब तीन महीने लग सकते हैं।
बताया कि अस्पताल में प्रति माह औसतन 100 ऑपरेशन होते हैं। ठंड होने के कारण इन दिनों ऑपरेशन के अधिक मरीज नहीं आते। बावजूद ओटी बंद होने के कारण कुछ परेशानी जरूर होगी। आयुष्मान वार्ड में कराई जा रही ऑपरेशन की व्यवस्था सीएमएस ने बताया कि मरीजों को अधिक समस्या न हो इसलिए ऑपरेशन थियेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
बताया कि आयुष्मान वार्ड खाली कराया गया है। जहां धुलाई, सफाई सहित सेनिटाईजेशन कराकर ऑपरेशन करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। बताया पहले सामान्य सर्जरी और आर्थोपेडिक के ऑपरेशन साथ चलते थे। लेकिन अब बारी-बारी से ऑपरेशन किए जाएंगे।











Discussion about this post