मुज़फ्फरनगर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर स्काउट एंड गाइड की छात्राएं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचीं और उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री ने सभी छात्राओं को सुरक्षा का वचन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। ‘बेटी पढ़े, बेटी बढ़े’ के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं को उनके सहयात्रियों के साथ नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
मंत्री ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।










Discussion about this post