मेरठ : मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां पत्नी ने मर्चेंट नेवी में तैनात पति की प्रेमी संग मिलकर बेरहमी से हत्या कर डाली और लाश के टुकड़े कर ड्रम में भरकर घर के भीतर रख दिया।
जानकारी के अनुसार साैरभ रस्तौगी अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता है। वह किराए के मकान मे रहता है। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पत्नी कुछ ही दिन पूर्व अपने मायके घूम कर आई थी। दंपती के बच्चे नहीं थे।
पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है। इसके बाद शव को कई टुकड़ें में काटकर घर के भीतर ही एक ड्रम में छिपाकर रख दिया।
बताया गया कि आरोपियों ने ड्रम में शव के टुकड़े डालकर ड्रम के ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाकर उसे तुड़वाया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस माैके पर माैजूद है। क्षेत्र के लोगों की भीड़ भी माैके पर जमा हो गई।











Discussion about this post