मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की मायापुरी में एक बच्ची के अपहरण की कोशिश का शोर मचा तो लोगों ने चार किशोरों को पीट दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी किशोर दूसरे समुदाय से हैं।
मायापुरी में पांच साल की मासूम परिवार के साथ रहती है। यह बच्ची अचानक रोते हुए घर पहुंची। इससे पहले कि बच्ची कुछ बता पाती, पिता उसे गोद में उठाए बाहर की ओर पहुंचे। बच्ची ने स्कूटी सवार पर चार किशोरों की ओर इशारा किया तो गुस्साए पिता ने अपहरण का शोर मचा दिया। आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने चारों किशोरों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगुल से किशोरों को बचाया। पुलिस ने चारों किशोरों से चौकी में पूछताछ की। कुछ भाजपा नेता भी चौकी पहुंच गए। किशोरों ने पुलिस को बताया कि वे घर वालों को बिना बताए स्कूटी लेकर पीवीएस पहुंच गए थे। वहां से बारी-बारी स्कूटी चलाकर आ रहे थे। बच्ची खेल रही थी, वहां उनकी स्कूटी गिर गई। बच्ची डरकर रोते हुए घर पहुंच गई। वहीं, पिता ने अपहरण की कोशिश की आशंका जताई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post