मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर एक अनियंत्रित कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं खुशनुमा, सानिया और दो मासूम बच्चों तूबा और मीरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में जुनैद और फरमान नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
ये दर्दनाक हादसा जनपद के छपार क्षेत्र के NH 58 देर रात हुआ। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी जुनैद अपनी पत्नी खुशनुमा (35), बेटी सानिया (15) और किठौर के रछौती गांव की रहने वाली धेवती तूबा और तीन साल की मिरहा पुत्री बिलाल और परिवार के अन्य बच्चों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मेरठ से सहारनपुर के देवबंद थितकी के गोपाली गांव में जाने के लिए निकले थे।
कमालपुर गांव का रहने वाला जुनैद सउदी अरब से लौटा था। उसकी बेटी निगारिश और दामाद बिलाल बाइक पर सवार होकर देवबंद गए थे, जबकि उन्होंने अपनी बेटी तूबा और मिरहा को नाना-नानी के साथ कार में बैठा दिया था। जानकारी के मुताबिक गोपाली में यह परिवार इरशाद के घर पर ईद मिलन के लिए जा रहा था। घटना में जुनैद व फरमान गभीरं घायल हो गए हैं। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है।











Discussion about this post