इस साल कृष्ण जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11.49 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 16 अगस्त को रात 9.34 बजे होगा. ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा.ज्योतिषविद कहते हैं कि श्रीकृष्ण को 4 राशियां अत्यंत प्रिय होती हैं. इसलिए ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी संभवतः इन राशियों के लिए सुख-संपन्नता लेकर आती है.
कर्क
कर्क राशि के जातक जब सच्चे मन से श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं तो उनके जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाई दूर हो जाती है.
सिंह
सिंह राशि वाले अपने साहस और पराक्रम से जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं. ऐसे मेहनत करने वाले जातकों को कभी धनधान्य की कमी नहीं रहती है.
तुला
तुला राशि के जातक भी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है. ज्योतिषविद मानते हैं कि इस राशि के जातकों के बिगड़े काम कन्हैया का नाम लेने मात्र से संवर जाते हैं.
मीन
इस राशि के जातकों को जीवन के शुरुआती पड़ाव में थोड़ा संघर्ष जरूर करना पड़ता है, लेकिन पूर्ण निष्ठा और लगन से ये जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर ही लेते हैं.











Discussion about this post